खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Aug 2026 11:50 PM (IST)

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से पुलिस पर हमले की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मुकुंदपुर की जनता विहार कॉलोनी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना कागजात मिली एक मोटरसाइकिल को जब्त किया था। आरोप है कि बाइक मालिक और उसके परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें ड्यूटी करने से रोकने की कोशिश की। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों पर लाल मिर्च पाउडर फेंकने का भी आरोप है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले के पीछे इलाके के एक कथित बदमाश सुनील उर्फ पंकज का हाथ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बैड कैरेक्टर यानी BC घोषित किया गया है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले भी शामिल हैं।