क्या कोर्ट के 'हंटर' से चलेगा देश का तंत्र? | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 22 Apr 2021 11:17 PM (IST)

देश में कोविड के बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने आज स्वतः संज्ञान लिया और सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने वर्तमान स्थिति को नेशनल इमरजेंसी बताया. मामले को कल सुनवाई के लिए लगाते हुए कोर्ट ने 4 बिंदुओं पर केंद्र से जवाब मांगा. ये बिंदु हैं ऑक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति, वैक्सिनेशन का तरीका किस तरह का हो और राज्य में लॉकडाउन का फैसला कौन ले?