Shivraj v Scindia: क्या कैबिनेट विस्तार में सीएम शिवराज की नहीं चली?
एबीपी न्यूज़ | 02 Jul 2020 05:49 PM (IST)

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चैहान मंत्रिमंडल के आज हुये मंत्रिमंडल विस्तार ने प्रदेश बीजेपी की नयी राजनीति की इबारत लिख दी है. आज के विस्तार में साफ हो गया कि मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बीजेपी में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में नयी चुनौती मिलेगी. मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों का तो बोलबाला है ही, शिवराज अपने पुराने साथियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दे पाये हैं.