Scindia के सहारे सरकार, एमपी में कितना इंतज़ार ? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 05:36 PM (IST)

बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने मिशन पर निकल चुके हैं. अब से थोड़ी देर बाद सिंधिया भोपाल पहुंचेंगे. वहां एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी दफ़्तर तक सिंधिया का रोड शो होगा. ये रोड शो सिंधिया के शक्ति प्रदर्शन की तरह है. दूसरी तरफ़ कांग्रेस अब भी दावा कर रही है कि जो विधायक बाग़ी बने हैं, उनमें से ज़्यादातर उसके साथ हैं. दिग्विजय सिंह की मानें तो बाग़ी विधायकों को कैप्चर किया गया है. बंधक बनाया गया है. और कांग्रेस के इसी दावे से सवाल उठता है कि सिंधिया बीजेपी में तो आ गए. लेकिन क्या वो बीजेपी को मध्य प्रदेश का ताज दिला पाएंगे.