Corona से लड़ेंगे या CAA पर अड़ेंगे ? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 17 Mar 2020 05:27 PM (IST)

देश इस वक्त कोरोना के संकट से जूझ रहा है, देश में इस बीमारी से अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. देश के जिस हिस्से में भी मरीज पाए जा रहे हैं वहां एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. कोरोना का वायरस न फैले इसलिए लोगों को सार्वजनिक जगहों पर न जाने और भीड़ जमा न करने की सलाह दी जा रही है. लोग इस सलाह पर अमल भी कर रहे हैं लेकिन सीएए के विरोधी हैं कि मानते नहीं, कोरोना के फैलने और जान जाने तक का भी डर है. लेकिन ये अपनी जिद के आगे न अपने बारे में सोच रहे हैं और न ही समाज और देश के बारे में.