क्या Odd-Even से लौटेगी दिल्ली की सांस ? देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 04 Nov 2019 05:22 PM (IST)

प्रदूषण के आपातकाल के बीच दिल्ली में 12 दिनों के लिए आज से ऑड-ईवन शुरू हो गया है. लेकिन ऑड-ईवन पर भी नौटंकी शुरू हो गई है. जनता घुट-घुटकर मर रही है और इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल जान-बूझकर ऑड-ईवन का नियम तोड़ने के लिए आमादा हैं. प्रदूषण कम करने के लिए लाए गए ऑड-ईवन नियम विजय गोयल के मुताबिक़ नौटंकी हैं और इसलिए वो आज जान-बूझकर अपनी गाड़ी का चालान कटवाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर निकल गए. मान लीजिए कि ये नौटंकी भी है तो क्या राजनीतिक गोल करने के लिए उन्हें यही वक़्त मिला है. यही वजह है कि हम पूछ रहे हैं कि कटाकर चालान, निकालेंगे प्रदूषण का समाधान ?