पुलिसकर्मियों से सुनिए- ड्यूटी के दौरान किन दिक्कतों का करते हैं सामना? | Tis Hazari Court Case
ABP News Bureau | 05 Nov 2019 06:12 PM (IST)

पुलिस के ख़िलाफ़ लोगों का ग़ुस्सा आपने ख़ूब देखा होगा...लेकिन पुलिस का जैसा ग़ुस्सा आज दिल्ली में दिख रहा है, वो शायद ही किसी ने देखा होगा...तीस हज़ारी कोर्ट से शुरू हुए झगड़े के बाद जिस तरह साकेत कोर्ट में वकीलों ने पुलिस को पीटा, उसके ख़िलाफ़ पुलिस का ग़ुस्सा आसमान पर है...नाराज़ पुलिसवालों को अपने अधिकार के लिए आज सड़कों पर उतरना पड़ा...जो पुलिसवाले अक्सर मानवाधिकार के मुद्दे पर घिरे रहते हैं, आज उन्हें अपने मानवाधिकार की बात करनी पड़ी.