नागरिकता पर विरोध का, क्या है सच - क्या है सियासी फसाना? Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 23 Jan 2020 05:45 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर देश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है, हर पार्टी अपने अपने तरीके से इसे भुनाने में लगी हुई है और इसके लिए अजीबोगरीब बयान दिये जा रहे हैं और अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश हो रही है. कल संविधान की शपथ में हमने चर्चा की थी कि नागरिकता के मुद्दे पर किस तरह हिंदू-मुसलमान हो रहा है और आज बात हिंदू-मुसलमान से हिंदुस्तान-पाकिस्तान पर पहुंच गई है. राष्ट्रवाद के नाम पर दिल्ली का चुनाव लड़ रही बीजेपी के उम्मीदवार ने कह दिया कि आठ फरवरी को जिस दिन दिल्ली में चुनाव होगा उस दिन मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा.