Maharashtra में सत्ता के लिए पार्टियों की मौकापरस्त राजनीति बेनकाब ! देखिए संविधान की शपथ में बड़ी बहस
ABP News Bureau | 27 Nov 2019 06:00 PM (IST)

अब की बार महाराष्ट्र में उद्धव सरकार. एक ऐसी सरकार जिसके बनने से पहले ही हो रही है आरोपों की बौछार. सरकार की शपथ से पहले ही पूछा जा रहा है कि शिवसेना के हिंदुत्व का अब क्या होगा ? कांग्रेस अब कैसे खुद को धर्मनिरपेक्ष होने का सर्टिफिकेट देगी ? तो पलट कर वार ये कहकर किया जा रहा हैं कि बीजेपी किस मुंह से चाल चरित्र चेहरे की बात कर सकती है ? तो आज के शो में इसी मौकापरस्त राजनीति की बात करेंगे. बेनकाब करेंगे उन सभी नेताओं को जो बातें तो बड़ी बड़ी सिद्धांतों वाली करते हैं लेकिन ताक में लगे रहते कैसे कुर्सी तक पहुंचा जाएं क्योंकि - सरकार बड़ी चीज हैं !