Lockdown 5 हो या न हो? देखिए बड़ी बहस । Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 28 May 2020 06:42 PM (IST)

लॉकडाउन खत्म होने में सिर्फ़ 3 तीन बचे हैं.एक तरफ़ देश में कोरोना के केस लगातार तेज़ी से बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ़ देश में सड़कों पर भीड़ भी बढ़ गई है.कुछ लोग दलील दे रहे हैं कि कोरोना के साथ जीने की आदत बना लेनी चाहिए क्योंकि लॉकडाउन परमानेंट सॉल्यूशन नहीं हो सकता. वहीं दूसरी तरफ़ अगर सारी पाबंदियां हटा ली जाएं तो देश में कोरोना के केस का विस्फोट होने का डर भी बना हुआ है. यानी असमंजस बना हुआ है. इसी उलझन को सुलझाने के लिए आज कैबिनेट सचिव ने राज्यों से आगे की रणनीति के लिए दो दिन में सुझाव मांगे हैं. इस बीच लॉकडाउन के दौरान सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने आज हल्ला बोला है. स्पीकअप इंडिया कार्यक्रम के ज़रिए कांग्रेस ने सरकार की नीतियों को नाकाम बताया है.