Vikas Dubey Encounter: क्या विकास दुबे के अंत से कई सियासी राज दफ्न हो गए? देखिए बड़ी बहस
एबीपी न्यूज़ | 10 Jul 2020 06:46 PM (IST)

कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.
पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दुबे ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया. वहीं, पुलिस वाहन पलटने से पुलिस निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी घायल भी हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.