Shaheen Bagh में तिरंगा दावा या दिखावा ? Samvidhan ki Shapath
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 05:23 PM (IST)

दिल्ली का शाहीन बाग नागरिकता संशोधन कानून सीएए के खिलाफ विरोध का केद्र बना हुआ हैं और अब उसी तरह मुंबई के नागपाड़ा में मुंबई बाग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रदर्शकारी हाथों में तिरंगे थाम कर संविधान की प्रस्तावना पढ कर लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं और बीजेपी की तरफ से एक एक कर इन प्रदर्शनों में मंच से जो देश तोड़ने वाले, लोकतंत्र को कमज़ोर करने वाले बयान दिए जा रहे है वो देश को दिखाए जा रहे है. तो सवाल ये कि आखिर शाहीन बाग का सच क्या है, शाहीन बाग में तिरंगा उठाने वाले या देश तोड़ने वाले , शाहीन बाग में तिरंगा दावे के लिए है या तिरंगा दिखावे के लिए है.