महाराष्ट्र के सत्ता की लड़ाई में बाला साहेब की हुई एंट्री ! देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 14 Nov 2019 06:09 PM (IST)
तीन हफ़्ते बाद भी महाराष्ट्र की नई सरकार का मामला अब तक नहीं सुलझा है. दूसरी तरफ़ 50-50 के फॉर्मूले को लेकर बीजेपी और शिवसेना में नई जंग शुरू हो गई है. कल देर शाम गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाना पहले से तय था और इसका सबूत देते हुए उन्होंने कहा कि उनके अलावा पीएम मोदी ने भी कई बार चुनाव प्रचार के दौरान फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. अमित शाह के इस बयान के बाद अब शिवसेना कसमों-वादों पर आ गई है. शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने अमित शाह के बयान को ग़लत बताते हुए कहा कि बाला साहेब ठाकरे के कमरे में दोनों पार्टियों के बीच बात हुई थी और ये कमरा शिवसेना के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है. इसीलिए आज ये सवाल खड़ा होता है कि मंदिर में झूठ कौन बोल रहा है?