दिल्ली पुलिस अफवाहों पर चुस्त लेकिन दंगों पर क्यों सुस्त ? देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 05:45 PM (IST)

दिल्ली में हिंसा पर काबू तो पा लिया गया है, लेकिन बीच-बीच में अफवाहों का बाजार गर्म हो जा रहा है. रविवार को वेस्ट दिल्ली के ख्याला इलाके से एक बार फिर हिंसा की अफ़वाह फैली और कुछ ही देर में दिल्ली के तमाम इलाक़ों में दंगों की अफवाह से अफरातफरी फैल गई. लेकिन दिल्ली पुलिस के तुरंत हरकत में आने से अफवाह की आग को समय रहते रोक दिया गया. पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए न सिर्फ़ मीडिया के सहारे अफ़वाह को ग़लत बताया बल्कि जगह-जगह लोगों के बीच जाकर भी उन्हें अफ़वाहों से बचने की सलाह दी. लेकिन सवाल ये उठता है कि पिछले हफ़्ते रविवार को जब हिंसा शुरू हुई, उस वक़्त पुलिस ने ऐसी सक्रियता क्यों नहीं दिखाई...क्यों उस वक़्त पुलिस को हालात काबू पाने में तीन दिन से ज़्यादा लग गए...आज का हमारा सवाल यही है कि अफवाह पर चुस्त, दंगों पर क्यों सुस्त ?