Delhi Election 2020: दिल्ली के दंगल में कल किसकी होगी जीत? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 06:09 PM (IST)

सिर्फ कुछ घंटे का इंतजार और पता चल जाएगा कि दिल्ली किसकी? दिल्ली चुनाव में जनता का कल फैसला आने वाला है, जनता का फैसला इवीएम में कैद है. कल नतीजे आने वाले हैं लेकिन इससे पहले भी दावों का दौर जारी है. एग्जिट पोल के नतीजों से आम आदमी पार्टी गदगद है और दावा यहां तक कर रही है कि इस बार पिछला रिकॉर्ड भी टूटेगा लेकिन बीजेपी का अंदाज ए बयां ये है कि एग्जिट पोल भूल जाइए.. दिल्ली में कमल का ही फूल खिलेगा. इसी पर चर्चा के लिए हमारे साथ देश के बड़े चुनाव विशेषज्ञ के अलावा आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता मौजूद हैं, सवाल ये है कि दिल्ली का दंगल , कल किसका मंगल?