क्या गहलोत सरकार पर अब भी मंडरा रहा है खतरा? देखिए बड़ी बहस | Rajasthan Political Crisis
एबीपी न्यूज़ | 17 Jul 2020 06:14 PM (IST)
राजस्थान सियासत पर सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनवाई जारी रखने का फैसला किया है. अब सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों की याचिका पर सोमवार को भी सुनवाई होगी. आज हाईकोर्ट ने स्पीकर की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. यानि मंगलवार शाम पांच बजे तक अब स्पीकर बागी विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. इन सबके बीच सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या गहलोत सरकार पर अब भी मंडरा रहा है खतरा?