क्या Shaheen Bagh से दिल्ली में मिलेगी सत्ता की सीढ़ी? देखिए बड़ी बहस | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 05:58 PM (IST)

दिल्ली में चुनाव है और शाहीन बाग में तनाव है. 40 दिन से ज्यादा हो चुके हैं क्या बूढ़े, क्या जवान और ज्यादातर तो छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए महिलाएं हैं, जो शाहीन बाग में सड़क पर धरना दे रही हैं. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तिरंगे, संविधान और देश भावना की दुहाई शाहीन बाग में दी जा रही है. लेकिन जैसे-जैसे दिल्ली चुनाव की तरीख नज़दीक आई, शाहीन बाग के ज़रिए हिंदू मुसलमान, हिंदुस्तान पाकिस्तान, गद्दार बलात्कार सब कुछ जुड़ता चला गया और सियासी पारा चढ़ता चला गया. इसीलिए आज हम संविधान की शपथ में सवाल लेकर आए हैं कि दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग सत्ता की सीढ़ी है ?