नागरिकता पर बवाल के बाद अब NPR पर भी सवाल ? देखिए ये बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 24 Dec 2019 06:03 PM (IST)
देश में अभी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर लोगों के मन में भ्रम हैं. सरकार इन शंकाओं का जवाब दे रही हैं, लेकिन सवाल फिर भी है, लोग कन्फ्यूजन में हैं आज भी सड़क पर प्रदर्शन हो रहा हैं. इस दुविधा भरे माहौल में आज केंद्रीय कैबिनेट ने देश में एनपीआर लागू करने पर मुहर लगा दी है. विपक्ष एनपीआर को एनआरसी की तैयारी बता रहा है और सरकार एनपीआर को जनगणना, सेंसेस 2021 की प्रकिया. मतलब अबकी बार एनपीआर पर आर-पार. नागरिकता पर अभी नहीं थमा बलाव और अब एनपीआर पर भी सवाल.