क्या चाचा-भतीजे की सेटिंग थी? Ajit Pawar 5 हफ्ते में दूसरी बार डिप्टी CM | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 06:41 PM (IST)

32 दिन बाद आज हुआ उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार, 36 विधायकों ने आज मंत्रीपद की शपथ ली. कई चेहरे आज अपनी राजनीतिक परिवारवाद की परंपरा को आगे बढ़ाते नज़र आए जिसमें सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से लेकर अशोक चव्हाण, अमित देशमुख धंनजय मुंडे शामिल रहे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा के केंद्र में रहे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार जिन्होंने इतिहास बना दिया 5 हफ्ते में दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने का. चाचा को धोखा देने वाले भतीजे पर आखिर इतना भरोसा क्यों. क्या चाचा भतीजे की सेटिंग थी.