जब बिहार के मजदूर हजारों किलोमीटर पैदल आ रहे थे, तब PM क्यों नहीं बोले?- RJD का निशाना
एबीपी न्यूज़ | 26 Jun 2020 05:22 PM (IST)
गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत अब एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है. शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. दरअसल चीन के संग झड़प में बिहार रेजिमेंट के जवान शहीद हुए. बिहार रेजिमेंट की वाहवाही हुई और प्रधानमंत्री ने भी बिहार रेजिमेंट को लेकर बिहार के लोगों की बात की.
पीएम मोदी के इस बयान पर आरजेडी नेता मृत्युंजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार के मजदूर हजारों किलोमीटर पैदल आ रहे थे, तब PM क्यों नहीं बोले?
पीएम मोदी के इस बयान पर आरजेडी नेता मृत्युंजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार के मजदूर हजारों किलोमीटर पैदल आ रहे थे, तब PM क्यों नहीं बोले?