अराजकता बहाना, दिल्ली की सत्ता पर निशाना ? Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 01 Jan 2020 05:22 PM (IST)

ये नया साल 2020 दिल्ली का चुनावी साल है. आज बीजेपी ने दिल्ली चुनाव का बिगुल बजा दिया, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में हुई हिंसा के लिए कटघरे में खड़ा कर दिया. आम आदमी पार्टी की कोशिश है दिल्ली चुनाव में उसके स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक, बिजली पानी के फॉर्मूले पर वोट पड़े और बीजेपी की कोशिश हैं कि दिल्ली की लड़ाई अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की बने. आखिर दिल्ली में कौन मारेगा बाजी, किस मुद्दे पर पड़ेगा वोट और किसका होगा डब्बा गोल.