Devendra Fadnavis की कुर्सी बचेगी या जाएगी ? देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 25 Nov 2019 05:28 PM (IST)

महाराष्ट्र की लड़ाई पर कल सुप्रीम कोर्ट सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुना देगा. आज शिवसेना,एनसीपी, कांग्रेस ने बार बार अदालत से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की और फडणवीस अजीत पवार के वकील कहते रहे इतनी हड़बड़ाहट सही नहीं है. राज्यपाल ने अपने विवेक से फैसला लिया है. अब अदालत से फैसले की तारीख मिलने के बाद दोनों ही पक्ष आंकड़े दे रहे हैं. अपनी दावेदारी को मजबूत बता दे रहे हैं तो आज इन आंकड़ो को तौलेंगे, दावों को परखेंगे समझेगें फडणवीस की कुर्सी रहेगी या जाएगी, अजित पवार या शरद पवार, किसकी होगी सरकार, किसका दावा ज्यादा दमदार?