Corona की तैयारी पर नेताओं की पॉलिटिक्स भारी? Samvidhan ki Shapath
ABP News Bureau | 05 Mar 2020 05:46 PM (IST)

भारत समेत दुनिया के 85 देशों में कोरोना की दहशत है. दुनिया के 16 देशों में कोरोना से अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना के 29 मरीजों की पुष्टि हुई है. कई शहरों में कोरोना के संदिग्ध मरीज़ सामने आ रहे हैं. लोगों की इस वक़्त सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है कोरोना. लेकिन इस डर के माहौल में भी कोरोना के ख़िलाफ़ ठोस क़दम उठाने के बदले हमारे नेता सियासत करने में लगे हैं. ममता बनर्जी कह रही हैं कि दिल्ली दंगों से ध्यान हटाने के लिए कोरोना-कोरोना किया जा रहा है. वहीं बीजेपी के सहयोगी एक सांसद कह रहे हैं कि सोनिया-राहुल और प्रियंका का टेस्ट करवाया जाए. अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी कोरोना के मामले में भी हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं.