अबकी बार नागरिकता पर NDA में दरार ? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 06:42 PM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून सीएए के खिलाफ एक तरफ सड़क पर धरना - प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दल इस कानून के पक्ष विपक्ष में मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने आज सीएए से जुड़े भ्रम दूर करने के लिए लखनउ में रैली की और - डंके की चोट पर दोहराया कि नागरिकता कानून वापिस नहीं होगा. वहीं एनडीए की सबसे पुराने साथियों में से एक अकाली दल ने नागरिकता कानून में मुसलमानों को शामिल ना करने को लेकर दिल्ली चुनाव में ना उतरने का फैसला कर बीजेपी को छोड़ दिया.