जब पर्याप्त वैक्सीन ही नहीं तो किस बुनियाद पर दी गई 1 मई के टीकाकरण की तारीख | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 30 Apr 2021 11:25 PM (IST)

18 से 44 साल के उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का बड़ा अभियान कल से शुरू होने जा रहा है. लेकिन कई राज्य इससे पीछे हट गए हैं क्योंकि उनके पास वैक्सीन ही नहीं है. इस महाअभियान के एक दिन पहले यानी आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार पर सख्त टिप्पणी की है. इसीलिए आज संविधान की शपथ में आज का सवाल है कि कोरोना पर 'सुप्रीम' फटकार, क्या अब चेतेगी सरकार?