फटी हुई जींस नहीं ऐसी सोच समाज के लिए हानिकारक है | संविधान की शपथ (18.03.2021)
ABP News Bureau | 18 Mar 2021 11:48 PM (IST)

शायद किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि फटी हुई या घुटने पर उधड़ी हुई जींस कभी राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकती है. लेकिन उत्तराखंड के नए-नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के घुटने पर उधड़ी हुई जींस को उनसे संस्कारों से जोड़ लिया. इस पर तो बवाल मच गया. इसीलिए संविधान की शपथ में आज हम चर्चा करेंगे कि क्या फटी जींस पर ऐसी साड़ी सोच समाज के लिए हानिकारक है?