Kumbh 2021 : कहीं आस्था पर भारी न पड़ जाए Corona? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 12 Apr 2021 10:58 PM (IST)

क्या जान से बड़ी है धार्मिक आस्था? संविधान की शपथ में आज हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं. ख़ान। कोरोना की खतरनाक लहर के बीच अब तक चुनावी रैलियों पर ही सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब हरिद्वार महाकुंभ में जुटी लाखों की भीड़ के आगे कोरोना प्रोटोकॉल ने भी घुटने टेक दिए। आज सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान के दौरान उमड़ी भारी भीड़ की जो तस्वीरें आईं, उसने फिर से कोरोना के संक्रमण को लेकर बहुत फिक्र बढ़ा दी है..