Delhi Election: Kejriwal करे तो मुफ्तखोरी, BJP करे तो 'मास्टर स्ट्रोक'? Samvidhan ki Shapath
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 06:01 PM (IST)
देश की नज़र जिस दिल्ली चुनाव पर थी उसके नतीजे आ गए. दिल्ली ने केजरीवाल को फिर से चुना. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 62 सीट पर जीत दर्ज की. आक्रामक चुनाव प्रचार के बावजूद बीजेपी दहाई का आंकडा पार नही कर पाई 8 सीट पर ही रह गई. अब इस पर हार पर मंथन की जगह बीजेपी के कुछ नेता फौरन ही दिल्ली वालों पर बीजेपी की हार का ठीकरा फोड़ रहे है. कह रहे हैं दिल्ली वालों की मुफ्तखोरी ने केजरीवाल को जिता दिया. आम आदमी पार्टी कह रही है कि काम की राजनीति की जीत हुई हैं. इसी पर करेंगे चर्चा, बीजेपी हारी तो जनता को क्यों गाली ? केजरीवाल करे तो मुफ्तखोरी, बीजेपी करे तो मास्टरस्ट्रोक ?