Congress आजादी-आजादी करती है, लेकिन क्या आलोचना से डरती है? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 06:18 PM (IST)

हम लेके रहेंगे आजादी, मोदी सरकार की घेराबंदी के लिए ये नारा उनके सियासी विरोधियों ने बार-बार लगाया है. विपक्ष में रहते हुए जो कांग्रेस आजादी खतरे में वाला नारा बुलंद करती हैं आरोप उसी पर है कि सत्ता में आने के बाद उसने आजादी के पर कतर दिए है. ताज़ा मामला मुंबई यूनिवर्सिटी का जहा आरोप लग रहे हैं कि एकाडमी ऑफ थियेटर आर्ट्स के डायरेक्टर योगेश सोमऩ को इसलिए छुट्टी पर भेज दिया गया क्योंकि उन्होने राहुल गांधी के मैं राहुल सावरकर नही- वाले बयान पर सवाल उठाया था.