बिना मजदूर कैसे पटरी पर लौटेगी देश की अर्थव्यवस्था? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 07 May 2020 05:51 PM (IST)
Lockdown के बीच जब मजदूरों का पलायन रोके नहीं रुक रहा था, तब सरकार को मजबूरी में मजदूरों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलानी पड़ीं. अब जब मजदूर अपने-अपने गृह राज्य पहुंचने लगे हैं, तो एक और समस्या आ गयी है. बड़े शहरों में ग्रीन और ऑरेंज जोन में फैक्टरी खोलने की इजाजत तो मिल गई है. लेकिन अब बिना मजदूरों के ये फैक्टरियां चलेंगी कैसे?