क्या कर्नाटक फॉर्मूले से बनेगी महाराष्ट्र में सरकार ? देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 13 Nov 2019 05:24 PM (IST)

महाराष्ट्र में सरकार की तस्वीर आज 20वें दिन भी साफ़ नहीं है. एक तरफ़ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, NCP और कांग्रेस के नेताओं से मिल रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ़ बीजेपी के सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे दावा कर रहे हैं कि सरकार बनेगी तो बीजेपी की...महाराष्ट्र की इस राजनीतिक हलचल से अलग कर्नाटक के अयोग्य विधायकों पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फ़ैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों को तो अयोग्य करार दिया लेकिन चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटा ली. क्या सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले से महाराष्ट्र में भी दलबदल को बढ़ावा नहीं मिलेगा ? क्या इस फ़ैसले से नारायण राणे के दावे को मज़बूती नहीं मिलेगी ?