सावरकर पर फिर संग्राम, ऐसे कैसे चलेगी महाराष्ट्र में 3 पहिए की सरकार? Samvidhan ki Shapath
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 06:57 PM (IST)
देश में इन दिनो सियासी पारा हाई है. राजनीति में गर्मी बनाए रखने के लिए नेता बयानों और विवादों को लगातार हवा दे रहे हैं. इसी कड़ी में ताज़ा विवाद वीर सावरकर को लेकर खड़ा किया गया है. कांग्रेस मध्यप्रदेश में जिन वीर सावरकर का अपमान करती हैं उन्ही को महान बताने वाली शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में तीन पहिए की सरकार चलाती है. सवाल ये हैं कि आखिर नेता इतने कन्फ्यूजन क्यों है और क्या नेता वाक्ई कन्फ्यूज़ हैं या फिर जनता को भ्रमित कर सत्ता की मलाई खाते रहने की ये साजिश हैं इसीलिए हम पूछ रहे हैं सवाल - शिवसेना संग सरकार, फिर सावरकर पर वार क्यों?