Delhi Elections: नेता या फिर मुद्दे किस पर रहेगा जनता का फोकस? | Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 06:57 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है. पार्टी ने 13 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. इन सीटों पर भाजपा की सहयोगी पार्टियों के साथ बातचीत जारी है. इस बार दिल्ली में 13750 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 2689 जगहों पर वोटिंग होगी. 90 हजार कर्मचारी चुनाव में तैनात किए जाएंगे. बुजुर्ग भी पोस्टल बैलेट से वोट दे पाएंगे.