Corona बना महामारी, कितनी तैयारी ? Samvidhan Ki Shapath
ABP News Bureau | 13 Mar 2020 05:49 PM (IST)

कोरोना के ख़तरे को लेकर देश में फिलहाल डर का माहौल है. कल भारत में कोरोना से पहली मौत की तस्दीक हुई है. देश के 13 राज्यों में फिलहाल कोरोना के मरीज़ हैं. कोरोना के ख़तरे के मद्देनज़र सरकार ने कई क़दम उठाए हैं. एक तरफ़ भारत ने ख़ुद को दुनिया से अलग कर लिया है, दूसरी तरफ़ देश के कई राज्यों में भी स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर बंद करने का एलान किया गया है. लेकिन इन क़दमों के बावजूद विपक्ष आरोप लगा रहा है सरकार कोरोना के ख़तरे को लेकर बेख़बर है. अगर ठोस क़दम नहीं उठाए गए तो अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी. क्या वाकई सरकार कोरोना के ख़तरे को लेकर बेख़बर है या इस गंभीर मुद्दे पर भी सियासत हो रही है.