'यूपी में अभियान चलाकर अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है'- कांग्रेस का सरकार पर निशाना
एबीपी न्यूज़ | 08 Jul 2020 05:11 PM (IST)

कानुपर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस लगातार कोशिशों में जुटी है. विकास दुबे के खिलाफ 60 आपराधिक मामले दर्ज थे लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी. यही वजह है कि कानपुर मुठभेड़ के बाद एक बार फिर राजनेताओं और अपराधियों के गठजोड़ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.