बाहुबली Mukhtar Ansari पर यूपी और पंजाब सरकार के बीच क्यों हो रहा टकराव? | संविधान की शपथ | 04 March 2021
एबीपी न्यूज़ | 04 Mar 2021 11:44 PM (IST)

बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी वापस भेजने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुरक्षित रख लिया है. यूपी पुलिस ने शिकायत की है कि 2 साल पहले एक पेशी के लिए पंजाब ले जाए गए मुख्तार को पंजाब सरकार वापस नहीं भेज रही. मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी वापस भेजने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज यूपी सरकार और पंजाब सरकार के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. वहीं मुख्तार की तरफ से दलील दी गई कि यूपी में उसकी जान को खतरा है इसलिए उसे दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए.