क्या राष्ट्र निर्माण के मुद्दे पर AAP दे सकती है BJP को मात ? Samvidhan ki Shapath
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 05:12 PM (IST)

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत से पार्टी का जोश हाई है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली बदली अब देश बदलेंगे मुहिम के साथ अपने लिए नया लक्ष्य तय कर लिया है. पार्टी का मानना है कि जिस काम की राजनीति और केजरीवाल मॉडल ने उसे दिल्ली में फतह दिलाई उसी के बूते पर वो देश में मोदी मॉडल का मुकाबला करेगी. इसकी झलक नतीजों के दिन ही दिख गई थी जब आम आदमी पार्टी के मंच पर राष्ट्र निर्माण से जुड़ने की अपील की गई और लोगों से मिस्ट कॉल के ज़रिए मुहिम का हिस्सा बनने को कहा गया. आम आदमी पार्टी का दावा है कि 24 घंटे में 11 लाख लोग राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम से जुड़े हैं और इसी फीड बैक के आधार पर आम आदमी पार्टी बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की बात कर रही है.