MP Cabinet में सिंधिया का दबदबा, क्या 'विष' पीकर सरकार चलाएंगे सीएम शिवराज ? बड़ी बहस
एबीपी न्यूज़ | 02 Jul 2020 06:21 PM (IST)

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चैहान मंत्रिमंडल के आज हुये मंत्रिमंडल विस्तार ने प्रदेश बीजेपी की नयी राजनीति की इबारत लिख दी है. आज के विस्तार में साफ हो गया कि मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बीजेपी में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में नयी चुनौती मिलेगी. मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों का तो बोलबाला है ही, शिवराज अपने पुराने साथियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दे पाये हैं. साथ ही कई इलाके पूरी तरह प्रतिनिधित्व के अभाव में छूट गये हैं जिस पर उमा भारती ने ही आपत्ति जता दी है. उनका कहना है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय असंतुलन है.