जो Citizenship Amendment Bill के खिलाफ, वो Pakistan के साथ? Samvidhan Ki Shapath में बड़ी बहस
ABP News Bureau | 11 Dec 2019 06:42 PM (IST)

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जोरदार बहस चल रही है. सरकार का कहना है कि विरोधी सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं, ये बिल देश के मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वहीं विपक्ष का कहना है कि सिर्फ मुसलमानों को बाहर रखना देश के संविधान के खिलाफ है. आज पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में बिल के विरोधियों पर जोरदार प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि जो बिल का विरोध कर रहे हैं वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. संविधान की शपथ में यही हमारा आज का मुद्दा है, सवाल है कि जो नागरिकता के खिलाफ क्या वो पाकिस्तान के साथ है.