NEET Exam Row: मास्टरमाइंड सिकंदर ने कबूली NEET पेपर लीक होने की बात | Public Interest

धर्मेद्र प्रधान नए-नए शिक्षा मंत्री बने हैं और NEET में गड़बड़ी वाला मुद्दा अचानक उनके सामने आ गया। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी शिक्षा को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी धर्मेद्र प्रधान पर ही थी। पिछले महीने की 5 तारीख को जब NEET का EXAM हुआ..तब देश बेशक चुनावी मोड में था..लेकिन देश के शिक्षा मंत्री...धर्मेंद्र प्रधान ही थे। इसलिए सवाल तो उनसे ही पूछा जाएगा...कि क्या बिना जांच पड़ताल पूरी हुए ही उन्होंने NTA को क्लीनचिट दी थी ? NTA तो शुरू से ही दावा कर रहा है कि NEET का पेपर लीक हुआ ही नहीं। तो क्या ये समझ लें कि मंत्री जी ने NTA के पक्ष को ही सही मान लिया ? इस पूरे मामले में...कौन सच्चा और कौन झूठा है? क्या पटना पुलिस की FIR झूठी है? क्या Economic Offences Unit की जांच गलत है? पटना के Learn Play School में मिले...जले हुए क्वैश्चन पेपर झूठे हैं? गिरफ्तारियां झूठी हैं ? याद रहे ये सब कानूनी कागजों में दर्ज है। एक राज्य की जांच है।