Bangladesh Crisis: यूनुस के सिर 'कांटों का ताज'..बड़ा चैलेंज? Muhammad Yunus | Sheikh Hasina
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 Aug 2024 10:56 PM (IST)
Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया है. वहीं देश में अभी भी हिंसा फैली हुई है और कई जगहों पर हिंदूओं के मंदिरों पर भी हमला किया गया है. गुरूवार रात 8 बजे बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण होगा। मोहम्मद यूनुस कल दोपहर ढाका पहुंचेंगे।बाग्लादेश की अंतरिम सरकार का portfolio तय हो गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का प्रधानमंत्री बनना तय है।बांग्लादेश में भड़की हिंसा..नरसंहार में तब्दील हो गई है...अवामी लीग के 29 नेताओं के शव अलग अलग जगहों से मिले हैं। कट्टरपंथियों ने नेताओं के बच्चों को भी नहीं छोड़ा। दावा है कि जो भी नेता शेख हसीना के करीबी थे... नए निजाम से पहले उनको चुन चुन कर ठिकाने लगाया जा रहा है।