Jamia के बाद दिल्ली के सीलमपुर में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन | पंचनामा में देखिए आज की बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 17 Dec 2019 08:12 PM (IST)

जामिया के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आग दिल्ली के सीलमपुर और उसके आसपास के इलाकों में पहुंच गई है, जहां हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. हिंसा पर उतारू लोगों ने बसों पर भी पत्थर फेंके. हिंसा पर उतर आए प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े. आज ही दिन में पीएम मोदी ने कहा था कि नागरिकता कानून पर मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है.. लेकिन गुमराह होने का सिलसिला जारी है.