Sharjeel Imam के विवादित बयान पर सियासत गरमाई, BJP का बड़ा हमला | Panchnama
ABP News Bureau | 25 Jan 2020 08:39 PM (IST)

दिल्ली के शाहीन बाग में CAA के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच एक वीडियो ने सियासत गरमा दी है. बीजेपी ने अब इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे शाहीन बाग का बताया है. साथ ही कहा कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि शाहीन बाग में खुले तौर पर जिहाद का आह्वान किया गया.