CAB के विरोध में कई जगह विरोध प्रदर्शन, Jamia के छात्रों और पुलिस में झड़प | Panchnama
ABP News Bureau | 13 Dec 2019 07:45 PM (IST)

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुआ. दिल्ली में कांग्रेस ने मोर्चा निकाला, साथ ही लखनऊ में ओवैसी की पार्टी एमआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नागरिकता कानून वापस लेने की मांग की. इसी तरह हैदराबाद और बेंगलुरू में भी बिल के विरोध में मार्च निकाला गया. जामिया के छात्रों ने भी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया. छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया है. पुलिस के साथ जामिया के छात्रों की झड़प भी हुई है.