Delhi में गठबंधन पर JDU में रार ! Pawan Verma ने Nitish को याद दिलाया 'आदर्श' | Punchnama
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 08:27 PM (IST)

दिल्ली में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन पर अब नीतीश कुमार की अपनी ही पार्टी में दरार नजर आने लगी है. पार्टी प्रवक्ता और पूर्व नौकरशाह पवन कुमार वर्मा ने दिल्ली में गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर बीजेपी, नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश भर के माहौल पर अपनी राय रखी. इसके साथ ही पवन वर्मा ने सीएम नीतीश कुमार से अपनी विचारधारा स्पष्ट करने की मांग की है.