चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
दिल्ली में 'डेथ चैंबर' बनी फैक्ट्री, लाशों पर राजनीति करने में लगे नेता | पंचनामा में देखिए बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 08 Dec 2019 08:07 PM (IST)

रविवार की सुबह दिल्ली के लिए बेहद दर्दनाक खबर लेकर आई. रानी झांसी रोड की अनाज मंडी इलाके के तीन मकानों में आग से 43 लोगों की मौत हो गई. इन मकानों में फैक्ट्रियां चलती थीं... जहां सोए हुए लोग आग के चलते आज की सुबह नहीं देख सके. दिल्ली सरकार ने इस दर्दनाक हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. दिल्ली में हुए इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इन 43 मौतों का जिम्मेदार कौन है... इस हादसे पर राजनीति भी शुरू हो गई है.