Citizenship Amendment Bill को लेकर लोकसभा में तीखी बहस, Amit Shah की कांग्रेस पर करारी चोट | पंचनामा
ABP News Bureau | 09 Dec 2019 07:15 PM (IST)

लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर बहस जारी है. आज विपक्ष के विरोध के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ये बिल पेश किया और बिल को लेकर लग रहे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया. गृहमंत्री ने नागरिक संशोधन बिल के संविधान विरोधी होने के आरोपों को खारिज कर दिया. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रयास किया गया है.