NSA Ajit Doval ने हिंसा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, लोगों को दिया भरोसा | Panchnama
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 08:19 PM (IST)

दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर के जिन इलाकों में तीन दिनों तक जबरदस्त हिंसा का दौर रहा, आज वहां के हालात का जायजा लेने के लिए एनएसए अजित डोभाल मौके पर पहुंचे। डोभाल ने यहां लोगों से मिलकर उनकी तकलीफें सुनीं और भरोसा दिया कि पुलिस मुस्तैद है, और उनकी पूरी सुरक्षा की जाएगी.