दुनियाभर से कोरोना का अपडेट | पंचनामा (08.05.2020)
ABP News Bureau | 08 May 2020 07:24 PM (IST)

दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 लाख 40 हजार को पार कर गई है. कोरोना से दो लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 12 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 76 हजार 942 लोगों की जान गई है.