Maharashtra में पहली बार ठाकरे सरकार, कल Uddhav लेंगे शपथ, तैयारियां शुरू
ABP News Bureau | 27 Nov 2019 08:25 PM (IST)

60 साल में पहली बार ठाकरे परिवार का राजा महाराष्ट्र की गद्दी पर बैठेगा. उद्धव ठाकरे कल मुंबई के शिवाजी पार्क में सीएम पद की शपथ लेंगे, इसके लिए शिवाजी पार्क में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
उद्धव ठाकरे शपथ लेने से पहले आज पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे. आज उद्धव ठाकरे ने अपने घर पर शिवसेना नेताओं के साथ सरकार बनाने को लेकर बैठक की. इस बैठक में उद्धव ने ये निर्देश भी दिए कि शपथ तक सभी विधायकों को होटल में ही रखा जाए . शिवसेना कहीं ना कहीं बहुमत साबित होने तक कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती.